पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह निवासी दिनेश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 अप्रैल को रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां पर उसकी चेतन व उसके भाई के साथ कहासुनी हो गई। आरोपियों ने गाली गलौच की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसके दोस्त सागर ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एक़त्र. हो गए। इस पर आरोपी चेतन,उसका र्भाइ उमाशंकर और पिता हरप्रसाद ने जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.