लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ,संवाददाता। दुबग्गा इलाके में दोस्त से मिलने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत हो गई।दुबग्गा के बसंत कुंज निवासी कार्तिक शर्मा (17) ठाकुरगंज स्थित बालागंज के एक निजी स्कूल से कक्षा 12वीं का छात्र था। चाचा सागर शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा गुरुवार दोपहर एक बजे ठाकुरगंज निवासी दोस्त से मिलने बाइक से गया था। पुलिस ने बताया कि कार्तिक लहूलुहान हालत में दुबग्गा के प्रेरणा स्थल पर घायल पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तलाशी के दौरान कार्तिक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत फोन हरिद्धार गए भाई अचिंत ने उठाया। उसने वीडियो कॉल कर छोटे भा...