हाथरस, अक्टूबर 3 -- हाथरस। दोस्त से मिलने आए किला खाई निवासी युवक को मधूगढ़ी के निकट पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। यहां पर हंगामे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। शिकायत के बाद घायल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला किला खाई निवासी सारिफ पुत्र हुमायूं बुधवार की देररात को अपने दोस्त से मिलने के लिए मधुगढ़ी आया था। आरोप है कि यहां पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान मौके पर काफी हंगामा हो गया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.