लखनऊ, जनवरी 6 -- साइबर जालसाजों ने चिनहट निवासी निजी कंपनी कर्मी अजीत कुमार विश्वकर्मा को फोन कर आधे घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। साइबर क्राइम थाना, मुंबई में मुकदमा दर्ज होने का हवाला देकर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। क्यूआर कोड भेजकर एक लाख रुपये की मांग की। 20 हजार रुपये अजीत ने ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद दोस्त से पैसे मांगे तो खुलासा हुआ कि उससे ठगी की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित अजीत कुमार विश्वकर्मा निजामपुर, मल्हौर के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि पांच नवंबर की सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच, मुंबई का अधिकारी बताया। कहा कि आपके खिलाफ यहां मुकदमा दर्ज है। पूरे परिवार पर हमारी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.