जौनपुर, फरवरी 10 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खोइरी गांव निवासी सुधाकर शुक्ला से जालसाजों ने उनका मित्र बनकर 50 हजार रुपये की ठगी कर लिया। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने तत्काक कार्रवाई करते हुए ठग के खाते में बचे 10 हजार रुपये को होल्ड करा दिया है। पुलिस अन्य आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। खोइरी गांव निवासी सुधाकर शुक्ला के पास सोमवार को उनका मित्र कुलदीप बनकर फोन किया और उसने सुधाकर शुक्ला को फर्जी छह लाख 15 हजार रुपये की एक बैंक स्लिप भेजा। उसने कहा कि कल तक आपके खाता में सारा पैसा क्रेडिट हो जायेगा, उसके बाद आप हमारे घर पैसा दे देना कहकर फोन काट दिया। उसके कुछ देर बाद जालसाज ने फोन कर कहा कि मैं ओमान में फंस गया हूं हमें पचास हजार की रुपये की तुरंत जरूरत है। मजबूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.