दोस्त बताकर 42 हजार रुपये ठगे
फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठग ने व्हाटसऐप हैक कर दोस्त बताकर सेक्टर-सात निवासी व्यक्ति से 42 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-7 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को उसके दोस्त के व्हाट्सऐप नंबर से मैसेज आया कि वह खरीदारी कर रहा है। उसे 42 हजार रुपये की जरूरत है। कॉल नहीं लगने पर आरोपी ने गूगल-पे नंबर भेजा, जिस पर पीड़ित ने अपने खाते से 42 हजार रुपये भेज दिए। अगले दिन दोस्त का फोन आने पर पता चला कि उसका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने ट्रांजेक्शन डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि पैसे ट्रांसफर करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.