दोस्त पर मारपीट और फायिरंग का आरोप
रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की। एक युवक के परिजनों ने उसके दोस्त पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी एक युवक के परिजनों ने बुधवार को मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनका बेटा सोमवार की शाम मंगलौर से घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसके दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस पर दोस्त ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और तमंचे से फायर भी किया। गोली उसके पैर को छूकर निकल गई और वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.