संभल, मई 10 -- क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना रायसत्ती क्षेत्र के मियां सराय निवासी सूफियान ने अपने दोस्त राहिल पर नशीला पदार्थ पिलाकर जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद युवक श्मशान घाट के पास घायल हालत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित सूफियान के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे राहिल उसे घर से अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसे एक गिलास में कुछ पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। सूफियान का कहना है कि जब उसे रात करीब 11 बजे होश आया तो वह खुद को सुनसान जगह पर पड़ा हुआ महसूस कर रहा था और उसकी हालत बेहद खराब थी। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक सप्लायर और सहयोगी की पिटाई किसी तरह उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह कहीं पड़ा हुआ है, लेकिन उसे कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.