दोस्त ने ही ली पैरा एथलीट चिराग की जान, दिल्ली से गाजियाबाद बुलाकर गोलियां मारीं
गाजियाबाद, जून 1 -- राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का गाजियाबाद नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में उसके साथी पैरा खिलाड़ी यश खटीक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आगामी एशियाई पैरा खेलों के लिए अपना चयन न होने से आरोपी खफा था और इसके लिए वह चिराग त्यागी को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश में उसने अपने दोस्त को दिल्ली से गाजियाबाद बुलाकर दो गोलियां मार दीं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित साईं उपवन में एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान मुरादनगर क्षेत्र के गांव बसंतपुर-सैथली निवासी चिराग त्यागी के रूप में की। जांच में पता चला कि चिराग राष्ट्रीय स्तर का पैरा खिलाड़ी था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.