प्रयागराज, मार्च 27 -- दोस्त की दगाबाजी से आहत सिविल लाइंस निवासी युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और गोताखोरों ने शुक्रवार दोपहर शव बरामद किया। क्लाइव रोड निवासी विश्वनाथ सिंह शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त चालक हैं। उनके दो बेटों में छोटा अविवाहित 24 वर्षीय अनुराग सिंह ई-रिक्शा चलाता था। बड़ा भाई अमित सिंह चाय-नाश्ते का कैफे चलाता है। परिजनों के अनुसार, अनुराग ने घर के जेवर बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया था। उसके एक दोस्त ने धोखाधड़ी कर लोन का पैसा और सोना दोनों हड़प लिया। इस घटना से वह काफी परेशान था। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह नए पुल से यमुना में कूद गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अनुराग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.