दोस्त ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी
नोएडा, अक्टूबर 6 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 स्थित होटल में काम करने वाली युवती के साथ उसके बचपन के दोस्त ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को बदनाम करने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला गोरखपुर की रहने वाली है। गोरखपुर निवासी निखिल सिंह से उनकी बचपन से दोस्ती है। वह चार वर्ष पूर्व गोरखपुर से आकर नोएडा में रह रही है और होटल में नौकरी करती है। इसी बीच निखिल सिंह भी नोएडा आ गया। उनका आरोप है कि पिछले कुछ माह से निखिल सिंह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। फोन करके गाली देता है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर वह उसके ऊपर ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.