दोस्त ने फर्जीवाड़ा कर युवक के नाम कराया लोन
प्रयागराज, मई 31 -- एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से 12 लाख 50 हजार रुपये का कार लोन कराने का मामला सामने आया है। मुंडेरा धूमनगंज निवासी अभिषेक यादव ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त मनीष प्रकाश सिंह ने उसके नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन पास कराकर कार खरीद ली और गाड़ी अपने कब्जे में रखी। अभिषेक मे मुताबिक, उसे व परिवार को मामले की जानकारी तब हुई जब बैंक का नोटिस घर पहुंचा। बात करने पर आरोपी ने लोन भरने का आश्वासन दिया, लेकिन किस्त जमा नहीं की। अभिषेक ने आरोपी और उसके पिता पर साठगांठ कर दोबारा लोन कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.