ग्वालियर, मार्च 16 -- ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद मोबाइल के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही सुबह मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुबह मृतक के शव को ग्वालियर के डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।फोन छीनते ही होने लगी बहस पुलिस के अनुसार मुरैना के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषि सिंह पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार काम की तलाश में था। शनिवार को उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम दिलाने के लिए ग्...