दोस्त ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक को मार डाला
आजमगढ़, अप्रैल 5 -- मुबारकपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चक सिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। वारदात के चलते गांव में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। चक सिकठी गांव के इस्लामपुरा पुरवा निवासी 23 वर्षीय हस्सान शुक्रवार की रात घर के पास अपने मित्र इरफान से बात कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच इरफान ने चाकू निकाल लिया और हस्सान के पेट में ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर हस्सान के पिता नौशाद घर के बाहर निकले। बेटे को लहूलुहान हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.