दोस्त ने खाते में भेजे 35 हजार, खाता होल्ड
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि दुमका जिलांतर्गत जामा निवासी एक युवक ने अपने दोस्त के खिलाफ साइबर थाना देवघर में शिकायत दर्ज करायी है। मामला बैंक खाते में 35 हजार रुपए भेजने और बाद में खाता होल्ड होने के कारण उत्पन्न विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुमका के जामा निवासी युवक ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उसके एक परिचित दोस्त ने उसके बैंक खाते में 35 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। कुछ दिनों बाद संबंधित राशि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। युवक का आरोप है कि रुपए भेजने वाले दोस्त के खाते पर किसी कारणवश रोक लग गई, जिसके बाद उसे भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अज्ञात स्रोत से 18.44 लाख रुपए आने के बाद बैंक ने खाता किया फ्रीज पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि मामले की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.