दोस्त ने ईंट से कुचलकर की युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सतवरा-खुसरूपुर में रविवार को युवक ने ईंट से कुचलकर दोस्त की हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव सतवरा-खुसरूपुर में नेत्रपाल का बेटा अरविंद (23 वर्ष) शनिवार देर रात गांव के दोस्त कपिल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कपिल ने ईंटों से अरविंद पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह अरविंद का शव गांव के पास रजवाहे में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- साथ शराब पी, फिर दोस्त को ईंट से कुचलकर मार डाला; अदालत ने क्यों नहीं सुनाई हत्या की सजा? शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना अहमदगढ़ पुलिस के साथ एसएसपी दिनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.