वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 7 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दोस्ती पर भरोसा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दोस्ती की आड़ में वह आस्तीन का सांप निकला। आरोप है कि मदद के बहाने घर आने-जाने वाले दोस्त ने पहले उसकी पत्नी को शादी का झांसा दिया, फिर अपने साथ दिल्ली और गुरुग्राम भगा लिया। पत्नी की तलाश और उसके बारे में पूछने पर अब पति को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने कोर्ट के जरिए मामले में मुकदमा दर्ज कराकर पत्नी को वापस दिलाने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। उसके बाद मामला दर्ज किया गया है। ये मामला उरुवा क्षेत्र के दुधरा आशा नंदनपुर का है। यहां रहने वाले धीरज प्रताप सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि खोराबार के सिक्टौर के र...