कानपुर, मई 3 -- यूपी के कानपुर में चकेरी के मंगला विहार फर्स्ट में रहने वाले और बाराबंकी पीएचसी में तैनात 37 वर्षीय वार्ड ब्वॉय अंकित त्रिवेदी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर फतेहपुर से अंकित की कार बरामद कर ली है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि विष्णुचन्द्र ने 17 अप्रैल को बेटे अंकित की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह 16 अप्रैल की शाम को पत्नी से मलवां जाने की बात कहकर कार से गया था। पुलिस ने फुटेज खंगाले तो अंकित की कार में तीन युवक दिखे। तीनों चकेरी के अटलनगर निवासी रेहान, फतेहपुर निवासी शादाब और अलतमस को सनिगवां से पकड़ लिया गया। तीनों ने बताया कि अंकित और बांगरमऊ निवासी सत्यम दोस्त थे। सत्यम ने अंकित को लूटने की साजिश रची। रेहान ने अंकित से मलवां तक चलने के लिए कार बुक की। तीनों कार से हथगांव पहुंचे। यह...