राजगढ़, मई 9 -- मध्य प्रदेश में हत्या की एक भयानक घटना ने लोगों को चौंका दिया है। 10 दिनों से लापता एक व्यक्ति का कंकाल जंगल के एक गड्ढे से बरामद किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की और शव को दफना दिया। बाद में उसके सोने के गहने गिरवी रखकर लोन ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक के कंकाल को बरामद कर लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 दिनों से लापता एक व्यक्ति का जंगल के एक गड्ढे से कंकाल बरामद किया है। मृतक की पहचान गोलू वाल्मीकि के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले मालवार इलाके से लापता हो गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी रघुवीर सौंधिया को गिरफ्तार कर लिया और उसके कबूलनामे और निशानदेही के आधार पर गोलू के कंकाल ...