दोस्त को बचाने में गंगा में कूदा किशोर, डूबने से मौत
पटना, मई 3 -- दीघा थाना क्षेत्र के जर्नादन घाट पर रविवार को नहाने के दौरान दो किशोर गंगा में डूबने लगे। इस दौरान एक किशोर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने खोजबीन कर डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के खाजपुरा स्थित ब्रह्म स्थान शिव मंदिर निवासी राकेश प्रसाद के पुत्र हर्ष कुमार (14) के रूप में हुई। वह मूल रूप से नालंदा जिले के खोदागंज कोचरा गांव का निवासी था। युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि हर्ष दोस्त एमी को बचाने के लिए गंगा में कूदा था। दोस्त तो बच गया, लेकिन खुद डूब गया。 यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार में गई दो सगी बहनों समेत चार की डूबने से मौतहर्ष की पारिवारिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.