फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- नारखी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अपने दोस्त को छोड़कर घर वापस लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। गांव जैतपुर निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार के पिता बोधपाल कैंसर से पीड़ित हैं। शनिवार को पवन का दोस्त उन्हें देखने के लिए आया था। रात आठ बजे पवन अपने दोस्त को टूंडला छोड़कर वापस घर लौट रहा था। नगला राधे मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन ने इतनी तेज टक्कर मारी कि वह बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.