दोस्त को गला घोंटकर मार डाला, खुद ट्रेन से कटकर जान दी; मर्डर-सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 27 -- गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी टोला भरटोलिया के दो किशोरों की दो दिन में हुई मौत ने पुलिस को भी उलझा दिया है। जांच में सामने आया कि एक किशोर ने पहले अपने साथी का गला घोंटा और बाद में ट्रेन से काटकर अपनी भी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय श्याम राजभर ने पहले अपने 14 वर्षीय साथी शिवा राजभर की गला घोंटकर हत्या की और अगले ही दिन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। 23 सितंबर को दोनों किशोरों के एक साथ चकदेइया गांव के जलकल परिसर में पहुंचने और करीब सवा घंटे बाद श्याम के अकेले बाहर निकलने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 25 सितंबर को इसी परिसर के कमरे में शिवा का शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इससे पहले 24 सितंबर को श्याम का शव सतहवा में रेलवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.