फरीदाबाद, फरवरी 26 -- पलवल, संवाददाता । एक परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई की 10वीं कक्षा की साइंस के एग्जाम में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक छात्र की जगह दूसरा युवक पेपर देते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी युवक ने दाढ़ी बढ़ाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ने उसे पकड़ लिया। कैंप थाना इंचार्ज कृष्ण गोपाल के अनुसार, निशांत स्कूल की सेंटर सुपरिंटेंडेंट डॉ. पायल तनेजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें ग्रीनवुड कॉन्वेंट स्कूल के छात्र भी शामिल हैं। बताया गया कि 25 फरवरी को एक छात्र की सीट पर अन्य युवक एग्जाम दे रहा था। ड्यूटी पर मौजूद टीचर नेहा शर्मा और नीलम देवी को युवक के हाव-भाव संदिग्ध लगे। गहनता से जांच करने पर पाया गया कि युवक की शक्ल एडमिट कार्ड और अटेंडेंस ...