प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। शिवकुटी निवासी 67 वर्षीय रामदुलारे को उनके छोटे बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद रामदुलारे की मौत हो गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वो मॉनिंग वॉक पर निकल रहे थे। सुबह हुई वारदात से हड़कंप मच गया। घटना के बाद जब प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज थाना संजय कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो सच्चाई सामने आई। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग को उसके ही अपने सबसे छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारी है। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। भरण पोषण को लेकर एक वाद कोर्ट में दाखिल था जिसमें हाल ही में फैसला आया है। इसी के चलते वारदात क...