फिरोजाबाद, मई 2 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पटरी किनारे शव पड़ा देखकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने दोस्त पर धक्का देने का आरोप लगाया है।
मृतक का विवरण थाना शिकोहाबाद के मील खलील निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र डालचंद निर्माणाधीन मकानों, दुकानों में शटरिंग लगाने का काम करता था। शनिवार दोपहर वह अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली जा रहा था। उसी दौरान चंद्रवार गेट पुल के निकट वह बाथरूम के लिए गया। शौचालय से बाहर निकलने के बाद वह ट्रेन के गेट के निकट खड़ा हो गया। उसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त होने पर परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजनों का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.