दोस्त के बहकावे में युवक ने बेचे मां के जेवर
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला कोलियान में एक युवक द्वारा दोस्त के बहकावे में आकर अपनी मां के लाखों रुपये के जेवर बेंच देने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने सर्राफ पर बेहद कम कीमत में जेवर खरीदने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कोलियान निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा बेटा शरारती प्रवृत्ति का है। 25 अप्रैल को बड़े बेटे अभिषेक ने छोटे भाई का मोबाइल चेक किया, जिसमें 80 हजार रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर छोटे बेटे ने बताया कि उसने अपने दोस्त के कहने पर मां प्रेमलता गुप्ता की सेफ से चार सोने की चूड़ी, झुमकी, अंगूठियां और सोने की जंजीर समेत करीब 55 ग्राम सोने के जेवर निकालकर एक सर्राफ को बेंच दिए। पीडि़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.