कुशीनगर, अप्रैल 5 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद।बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गौरीशुक्ल गांव में शुक्रवार की रात दोस्त के घर दावत खाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।थाना क्षेत्र के पंचायत गौरीशुक्ल निवासी 25 वर्षीय जाकिर शुक्रवार की रात गांव के एक मित्र के घर दावत खाने गया था। कुछ अन्य दोस्तों के साथ उसने छत पर भोजन किया। घर वापस लौटते समय यकायक वह गिर कर बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन जाकिर को मेडिकल कॉलेज पडरौना ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जाकिर के चाचा बशीर ने बरवांपट्टी पुलिस को तहरीर सौंप कर हत्या की आशंका जताते हुए पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.