दोस्त के घर गए चूड़ी श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के भाई की शादी समारोह में शामिल होने गए चूड़ी जुड़ाई श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह गद्दा के नीचे शव पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर परिजन और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। झलकारी नगर निवासी 42 वर्षीय रामजीलाल पुत्र भूदेव सिंह चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। बुधवार को वह परिजनों के साथ अपने मौसेरे भाई सुमित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शाम को परिजन वापस घर लौट आए। जबकि रामजीलाल अपने दोस्त सुनील के भाई करन निवासी लक्ष्मीनगर की शादी समारोह में चला गया। रात में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। सुबह मजदूर टेंट में गद्दा उठा रहे थे, उसी दौरान उसका शव एक गद्दे के नीचे पड़ा मिला। मजदूरों ने सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.