बदायूं, मई 11 -- दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक रामगंगा स्नान करते समय तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे लोगों और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव अपने साथ गांव लेकर रवाना हो गए। हजरतपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास बने श्मशान घाट पर रविवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय के रहने वाले 40 वर्षीय रानू सक्सेना पुत्र सर्वेश सक्सेना गांव की ही अपने दोस्त बालकराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। अंतिम संस्कार के बाद वह कपड़े उतारकर रामगंगा नदी में स्नान करने उतर गया। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.