गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- फॉलोअप - साथी की सिलेंडर से हत्या कर ऑटो समेत जलाया था शव- दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी गिरफ्तारलोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने सिलेंडर से हमला कर दोस्त की हत्या के बाद शव को ऑटो समेत जलाने के मामले में फरार आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीनों ने 13 जनवरी को अपने साथी की हत्या की थी।ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के घिटोरा मोड़ स्थित जंगल में 14 जनवरी को जले हुए ऑटो में एक शव मिला था। 16 जनवरी को मिल्क विकास नगर निवासी नितिन ने भाई नवीन की हत्या कर शव और ऑटो को जलाकर नष्ट करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने 17 जनवरी को दो आरोपियों पवन और सागर उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी नसीम निवासी पंचलोक फरार था। पुलिस ...