फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। भीकम कॉलोनी में दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा और कारतूस आरोपी का बड़ा भाई आगरा से लेकर आया था। यह भी पढ़ें- दोस्त की हत्या में इस्तेमाल तमंचा लाने वाला भाई धरामामले का विवरण पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 21 अप्रैल को भीकम कॉलोनी निवासी अभय ने अपने दोस्त योगेश के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा वारदात में प्रयुक्त अवैध कट्टा भी बरामद किया जा चुका है।अधिकारी की जांच मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की...