हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 9 -- मथुरा के कोसीकलां थाना पुलिस टीम ने पांच दिन पूर्व गायब गांव बरका निवासी युवक की हत्या का खुलासा किया है। लेनदेन के मामले पर दोस्तों ने जंगल में ले जाने के बाद कुएं में डुबोकर हत्या कर दी और दूसरे दिन वहां से शव निकालकर खेत में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की निशांदेही पर गांव बरका से बांसा की ओर चकरोड किनारे खेत से शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में वांछित दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां कमलेश सिंह ने बताया कि तीन जून को गांव बरका निवासी शौकीन बरसाना में पत्थर टायल कर काम करने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। तभी उन्हें जानकारी मिली कि शौ...