इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा, संवाददाता। हत्या कर युवक के शव को सेंगुर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। 14 सितंबर 2025 को भरथना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास गिरधारीपुरा निवासी 22 वर्षीय शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और बाद में उसका शव सेंगुर नदी से बरामद हुआ था। परिजनों ने शुरू से ही इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। मृतक की बहन और मां ने आरोप लगाया था कि शिवम को साजिश के तहत उसके ही दोस्तों ने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सल्लू, शिवा उर्फ सचिन और टीपू पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि शिवम के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.