दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, अलीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम
अमरोहा, सितम्बर 22 -- दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक को रविवार देर शाम अलीगढ़ मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के समझाने पर परिजनों ने शव मौके से उठने दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सुल्तानठेर निवासी 27 वर्षीय पवन खड़गवंशी पुत्र काले सिंह अपने दोस्त मुकेश की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा से सोमवार देर शाम अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के तीसरा मील के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे खोई लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। पवन सड़क पर गिर गया और उसके ऊपर ट्रक का पहिया उतर गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.