दोस्त की शादी में जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौत
बांदा, मई 24 -- पैलानी। दोस्त की बरात में शामिल होने बांदा जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण व राहगीर उसे रात में ही सीएचसी जसपुरा ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा गांव निवासी रामकृपाल ने बताया कि हमीरपुर जिले के शीतलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दामाद देवीदयाल पुत्र भगवानदीन यहां अपने नाना संतू के घर झंझरी पुरवा में करीब 20 साल से रह रहा था। शनिवार की रात दस बजे वह अपने दोस्त की बरात में शामिल होने बांदा जा रहा था। बाइक पर वह गांव से कुछ दूर ही चला था कि तेज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। तेज रफ्तार होने के कारण उसे गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.