दोस्त की शादी में आए जापानी जोड़े को भायी सनातन परंपरा, बच्चों के सामने मंदिर में लिए सात फेरे
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। भारतीय संस्कृति की जड़ें और सनातन परंपराओं की खूबसूरती सात समंदर पार भी लोगों को आकर्षित कर रही है। हिंदू विवाह की रस्में, वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों की परंपरा को करीब से महसूस करने की चाह में जापान का एक जोड़ा लखनऊ पहुंचा। भारतीय विवाह परंपरा इस जोड़े को इतनी भायी कि उन्होंने अपनी शादी भी इन्हीं रीति-रिवाजों से करने का फैसला किया। सोमवार को लखनऊ के गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दोनों ने विवाह की रस्में निभाईं। इस खास मौके पर उनके बच्चे भी माता-पिता के विवाह के साक्षी बने। सनातन संस्कृति में गहरी आस्था रखने वाला यह जापानी जोड़ा परिवार के साथ भारत भ्रमण कर रहा है। इसी दौरान वह लखनऊ में अपने मित्र पंकज जोशी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचा। शहर के विनय खंड-2 के रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.