गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। दोस्त की मदद करने के लिए एक युवक ने अपनी लग्जरी कार को बेकरी स्टॉल बना दिया। सेक्टर-31 बाजार में लग्जरी कार में सामान बेचने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जर्मनी से लौटा मेडिकल साइंटिस्ट अवधेश अपने दोस्त रजत की मदद के लिए यह कार्य कर रहा है। पिछले 15 दिन से बाजार में अवधेश लग्जरी कार के पीछे डिग्गी में बेकरी का सामान रखकर बेच रहे हैं। हर्ष चौहान की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी महंगी कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे बेकरी उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित करता हुआ दिखाई दे रहा है। अवधेश ने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सुशांतलोक फेज-1 में रह रहे हैं।अवधेश दोस्त रजत की मदद के लिए जर्मनी से लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.