नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन कारखाने में शुक्रवार को 47-साल के शादीशुदा शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, शख्स ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने खुद से आधे से भी कम उम्र की लड़की के साथ संबंध खत्म होने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था। वह वहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, वह अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था, इस दौरान उसे दोस्त की 20-साल बेटी से लगाव हो गया। पुलिस ने बताया कि वह लड़की वजीरपुर के एक बर्तन कारखाने में काम करती है और दिल्ली में अकेली रहती है।बातचीत बंद होने से परेशान था संदीप पुलिस के मुताबिक, संदीप अक्सर लड़की को फो...