हरदोई, मार्च 16 -- मल्लावां। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक अपने दोस्त की बारात से लौट रहा था। हादसे के बाद बारात में भी माहौल गमगीन हो गया। रविवार को गांव धमाई थाना माधौगंज निवासी नन्दराम के बेटे रवि की बारात उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी के गांव काली मिट्टी रणधीर खेड़ा लबानी गई थी। बारात में शामिल होने नीरज पाल और उसका साथी अजय निवासी ग्राम धमाई थाना माधौगंज अपनी बाइक से गए थे। सोमवार को बारात से वापस बाइक से दोनों लौट रहे थे। जैसे ही कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सुल्तानपुर पुलिया के पास पहुंचे तभी मल्लावां की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो...