झांसी, फरवरी 21 -- बड़ागांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला चंद्रपुरा में दोस्त की बारात से आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव बंद कमरे में फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चंद्रपुरा निवासी जीतेंद्र अहिरवार किसान हैं। उनका 22 साल का बेटा अजय अहिरवार एक कंपनी प्राइवेट जॉब करता था। शुक्रवार की रात वह एक दोस्त की बारात में शामिल होने चिरगांव गया था। देर रात वहां से वापस आया और सीधा अपने कमरे में चला गया। उसने पंखे के सहारे साड़ी से फंदा बनाया और झूल गया। शनिवार सुबह उसकी कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई। मां विद्यावती उसके कमरे में पहुंची तो दंग रह गई। अजय का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.