भागलपुर, मार्च 25 -- रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी-महगामा पथ पर मंगलवार को चकराजू मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एकचारी पूरब टोला निवासी गुरदेव दास के 28 वर्षीय पुत्र विभाष कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विभाष कुमार अपने गांव के मित्र छब्बू हरिजन के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर पेट्रोल पंप तेल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान चकराजू मोड़ के पास सामने से आ रही गाड़ी को देखकर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में पीछे बैठा विभाष कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां, पत्नी समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.