पटना, मार्च 22 -- एसटीएफ और दानापुर पुलिस ने शनिवार को बिट्टू कुमार हत्याकांड के दो आरोपितों को पिपरा से गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला कि बिट्टू अपने एक दोस्त की बहन से प्रेम करता था। इसे लेकर दोस्त नाराज था और कई बार विवाद भी हुआ था। गिरफ्तार आरोपितों में दानापुर थाने के गोला पर दलदली रोड निवासी लाली शर्मा उर्फ गौरव कुमार और पेठिया बाजार निवासी नीतीश कुमार शामिल है। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को दानापुर स्थित गुरुद्वारा घाट पर बिट्टू का लाली और नीतीश से बहस भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोस्तों के साथ मिलकर बिट्टू कुमार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दानापुर से फरार हो गए थे तथा पिपरा में एक रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार ...