वार्ता, अप्रैल 25 -- दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी (आईआरएस) की पुत्री की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी बताया कि इस मामले में राहुल के खिलाफ शुरुआती जांच पड़ताल में जुर्म प्रमाणित हो गया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को पेशी वारंट के जरिए गिरफ्तार करके अलवर लाया जायेगा। उसके बाद दुष्कर्म के मामले में उससे पूछताछ की जाएगी। दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की पुत्री की बेरहमी से गला घोट कर हत्या की गयी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर में रखे पैसे चोरी करके फरार हो गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आयकर अधिकारी के घर में काम करने वाले नौकर राहुल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.