दोस्त की जगह पर रेलवे का टेक्नीशियन दे रहा था परीक्षा
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- उप्र. लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) की परीक्षा में दोस्त की जगह पर रेलवे में टेक्नीशियन जयशंकर त्रिपाठी सॉल्वर बनकर बैठा था। सॉल्वर बनने के लिए आरोपी रेलवे टेक्नीशियन ने 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था। आरोपी ने फर्जी वोटर आईडी बनाया था। आधार न देने पर आईरिस का मिलान नहीं होने पर सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने सॉल्वर होने की बात कबूली। आरोपी को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार आरोपी शशांक मिश्रा की पुलिस तलाश कर रही है। हजरतगंज राणा प्रताप मार्ग स्थित नेशनल पीजी कॉलेज के ब्लॉक बी में रविवार को यूपीएससी की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा हो रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक पहली पाली की परीक्षा थी। हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.