बुलंदशहर, जून 22 -- बुलंदशहर (जहांगीराबाद) नगर में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। यह भी पढ़ें- दोस्त की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा मौत का कारण मौहल्ला आहनग्रान निवासी मनीष सैनी (26 वर्ष) पुत्र कैलाश सैनी रविवार देर रात भैय्यापुर रोड पर अपने साथी शिवम सैनी की अन्य साथियों के साथ शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने मनीष के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान...