दोस्त का हत्यारोपी गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने शराब के विवाद में दोस्त को नहर में धक्का देकर मार डाला था। पुलिस ने बताया कि चढ़ाई का पुरवा निवासी सुजीत यादव (34) 13 सितंबर से लापता था। पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान सुजीत के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि 28 सितंबर को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गोसाईंगंज के मोहम्मदपुरगढ़ी निवासी उमेश कुमार वर्मा उर्फ सोनी वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 13 सितंबर की रात झगड़े के बाद वह सुजीत को ऑटो से गोसाईंगंज की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.