फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल के नीचे गंगा स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के बीच पानी में ज्यादा देर तक रहने की शर्त के दौरान हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची कादरीगेट थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला और एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान सोताबहादुरपुर ने पुलिस को सूचना दी कि पांचालघाट के उत्तरी किनारे पर पुल के नीचे एक युवक गंगा में डूब गया है। सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट प्रभारी, चौकी इंचार्ज पांचालघाट और पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी जदीद के चार दोस्त गोलू, फैजान, अल्फाज और जावेद बिना घर वालों को बताए गंगा स्नान करने आए थे।

दोस्तों के बीच शर्त साथियों...