दोस्तों संग रात भर की पार्टी, सुबह मिली लाश; गाजियाबाद में आखिर 9वीं मंजिल से कैसे गिरा युवक?
गाजियाबाद, जुलाई 12 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में शनिवार देर रात नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह सोसाइटी परिसर में शव पड़ा देख घटना का पता चला, जिसके बाद नंदग्राम पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा नशे की हालत में गिरकर मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।तमिलनाडू का रहने वाला था युवक कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया, मृतक की पहचान चिरंजीव विहार निवासी 28 वर्षीय एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तमिलनाडु का रहने वाला था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह शनिवार रात अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में रहने वाले अपने दोस्त जीजो मैथ्यू के नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर चल रही पार्टी में शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.