दोस्तों संग बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुशहरी, हिसं। बूढ़ी गंडक के आथर घाट पर गुरुवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के लालगंज थाने के रिक्खर निवासी संजय पंडित का 21 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार था। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। विशाल अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह मनियारी स्थित ननिहाल में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनियारी थाने के हरिशंकर मनियारी निवासी विशाल के नाना रामानंदन पंडित ने मुशहरी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.