मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। दो दिन पहले दोस्तों के साथ चुनार दरगाह शरीफ में जियारत करने आए वाराणसी के एक ऑटो चालक का शव मंगलवार को गंगा में उतराया मिला। उसके छोटे भाई ने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने और शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद शाहिल पेशे से ऑटो चालक था। रविवार दोपहर वह कोटवां से अपने छह दोस्तों के साथ चुनार दरगाह शरीफ जियारत करने आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार को उसके एक दोस्त ने शाहिल का मोबाइल फोन उसके घर जाकर परिजनों को सौंपते हुए बताया कि उसने चार्जिंग के लिए फोन दिया था, जिसे वह वापस नहीं ले पाया।इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और चुनार कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.